Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

रायपुर: सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे

आयकर विभाग ने आज सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, गोंदिया, कोकीनाडा समेत कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के यहां भी दबिश दी गई।

रायपुर में इन ठिकानों पर रेड:

 

  • राजीव नगर स्थित घर
  • जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस
  • राठौर चौक स्थित गोदाम
  • रिंग रोड स्थित जगुआर शोरूम
  • भनपुरी स्थित राइस मिल
  • कमीशन एजेंट्स के ऑफिस

200 से ज्यादा अधिकारियों की टीम शामिल

इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना के आईटी अधिकारी भी शामिल हैं। कुल 200 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच में जुटे हुए हैं।

कर चोरी और नगदी लेन-देन की शिकायत पर कार्रवाई

ग्रुप के ज्यादातर लेन-देन नगदी में होने और बड़े पैमाने पर कर चोरी की शिकायत के बाद आईटी की यह बड़ी कार्रवाई की गई। सभी ठिकानों पर रेड जारी है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है।