Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

छत्तीसगढ़ में 250 से ज्यादा स्टील प्लांट में लगा ताला

बिजली बिल में 25 फीसदी इजाफा करने के विरोध में 250 से ज्यादा स्टील प्लांट सोमवार की रात 12 बजे से अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाएंगे। फैक्ट्री संचालकों ने बैठक के बाद सर्वसम्मति से इसका फैसला लिया है। साथ ही राज्य सरकार से उद्योगों को नुकसान से बचाने के लिए बिजली दरों को कम करने या सब्सिडी देने की मांग की गई है।

छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि बिजली बिल में इजाफे के कारण फैक्ट्री संचालकों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। कीमतें कम नहीं करने पर इस्पात उद्योग पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने के साथ ही बेरोजगारी की दर बढ़ेगी।
साथ ही उत्पादन के ठप होने पर सरिया और स्टील के दामों में कई गुना इजाफा होगा। वहीं देशभर के अन्य राज्यों पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बिजली बिल के इजाफे को लेकर राज्य सरकार सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई दौर की चर्चा हो चुकी है। लेकिन, अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई।