Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

छत्तीसगढ़ में लिफ्ट में फंसकर नाबालिग की मौत

न्यायधानी बिलासपुर में इलेक्ट्रिकल दुकान में काम करने वाले लड़के की लिफ्ट में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामान ले जाने वाली ओपन लिफ्ट में लड़का सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान लड़के का सिर चौथे फ्लोर पर लिफ्ट में फंस गया। दुकान में काम करने वाले 15 साल के सुमित केंवट की जान गई है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक विशाल इलेक्ट्रिकल्स का नाम भरत हरियानी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे को लेकर मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

जिस समय यह हादसा हुआ, तब सुमित दुकान के गोदाम के नीचे से 40 फीट ऊपर चौथे माले पर इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जा रहा था। तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही ओपन लिफ्ट की दीवार में सुमित का सिर फंस गया और लिफ्ट व दीवार से उसका सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल तक पहुंच गया। इस दौरान लिफ्ट के नीचे जब खून टपकने लगा, तब दुकान संचालक को इस हादसे की जानकारी हुई। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।