Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी के पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन करें अप्लाई

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्राेफेसर, प्रोफेसर और डायरेक्टर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 17 नवंबर, 2023 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://lkouniv.ac.in/en/page/current-openings पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल128 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 84, एसोसिएट प्रोफेसर के 29 और प्रोफेसर के 13 पदों पर भर्ती की जाएंगी। वहीं, निदेशक के 2 पदों को भरा जाएगा।  इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2023 है।