Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

इंडियन ओवरसीज बैंक में 66 स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती की अधिसूचना जारी

बैंक एसओ भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा आज यानी सोमवार, 6 नवंबर को जारी विज्ञापन के अनुसार लॉ, आइएस ऑडिट, सिक्यूरिटी, रिस्क, आर्किटेक्ट, इलेक्ट्रिकल, ट्रेजरी, क्रेडिट, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्सेस, फुल स्टैक डेवेलपर, फाइनेंस कस्टमाइजेशन, ओएस एडमिन, डाटा सेंटर ऐडमिनिस्ट्रेटर, टेस्टिंग एण्ड डिजिटल सर्टिफिकेट, आइबी / एमबी / यूपीआइ एण्ड आइओबीपे, आरटीजीएस एण्ड एनईएफटी, डेबिट कार्ड, स्विच एण्ड डीसीएमएस विभागों में मैनेजर और सीनियर मैनेजर के कुल 66 की भर्ती स्पेशलिस्ट ऑफिसर के तौर पर भर्ती की जानी है।

इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा विज्ञापन 66 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए जारी की गई भर्ती अधिसूचना में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, iob.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 6 नवंबर से ही शुरू हो गई है और उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।