Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

कच्चे मकान गिरने से पति-पत्नी की मौत

छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई. दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं उनका 8 साल का बच्चा घायल हो गया, जिसे गौरेला जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

घटना पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है. दिनेश वाकरे और उसकी पत्नी रात में अपने बच्चे के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहे थे. लगातार हो रही बारिश से घर की कच्ची दीवार तीनों के ऊपर गिर गईं, जिसमे पति और पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मकान बहुत ही पुराना हो चुका था, जो लगातार बारिश को नहीं झेल पाया. सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर जांच के लिए पहुंचे. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत पति-पत्नी गरीबी के कारण मकान की मरम्मत नहीं करा पाएं. इस इलाके के आसपास और भी कच्चे और पुराने मकान हैं, जिन पर ज्यादा बारिश से भी खतरा मंडरा रहा है.