Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

आईआईटी खड़गपुर में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर की ओर से मेडिकल ऑफिसर, रजिस्ट्रार सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे 30 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र आईआईटी खड़गपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट iitkgp.ac.in पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं।