Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

तारलागुडा चेकपोस्ट पर वन अमले ने की कार्रवाई

भोपालपटनम वन अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छ्त्तीसगढ से तेलंगाना ले जाई जा रही सागौन लकड़ी को पकड़ा है। अमले ने तारलागुडा चेकपोस्ट पर कार्रवाई की है। तस्कर फिर से अमले को चकमा देकर भाग निकले। 

वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद तिवारी ने बताया कि उन्हें पुख्ता सूचना मिली थीं तस्कर दो गाड़ियों सूमो व पिकअप में सागौन के चिरान तेलंगाना पार करने वाले हैं। इसके बाद वन अमला सक्रिय हुआ और तारलागुडा चेकपोस्ट पर गाड़ियों की तलाशी ली गई। इसी बीच एक सूमो वाहन से 23 व एक पिकअप से 36 नग सागौन के चिरान बरामद किए गए।