Breaking News

सीजफायर के बाद भी ऑपरेशन जारी, लेबनान में 20 सैन्य ठिकाने स्थापित करेगा इजरायल     |   प्रीत विहार में पार्किंग विवाद को लेकर 34 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार     |   आज दिल्ली हाई कोर्ट में फिर पेश होंगे अरविंद केजरीवाल     |   पटना में महिला आरक्षण बिल को लेकर आज बीजेपी का विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल: दक्षिण 24 परगना में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी वर्कर्स पर अटैक, 2 जख्मी     |  

छत्तीसगढ़: बीजापुर में 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन 19 नक्सलियों में से नौ पर इनाम घोषित था। इनामी नक्सलियों में देवा पदम (30), देवा की पत्नी दुले कलमू (28), सुरेश कटटाम (21), सोनी पूनेम (20), नारायण कटटाम (35), अंदा माडवी (35), बामी कुहरामी (45), शंकर कड़ती (45) और मुन्ना पोड़ियाम (35) शामिल हैं। बटालियन नंबर एक के सदस्य देवा पदम और दुले कमलू पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है।

एरिया कमेटी सदस्य सुरेश कटटाम पर पांच लाख रुपये और पार्टी सदस्य सोनी पूनेम पर दो लाख रुपये का इनाम है। नक्सली नारायण कटटाम, अंदा माडवी, बामी कुहरामी, शंकर कड़ती और मुन्ना पोड़ियाम पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का संगठन के विचारों से मोहभंग हुआ और वे संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद से परेशान थे, इसलिए उन्होंने समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की चाह में आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

साल 2025 में जिले में अब तक 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 137 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में 56 नक्सली मारे गए। आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 हजार रुपये नकद राशि प्रदान की गयी।