Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

सौर ऊर्जा से जगमग छत्तीसगढ़... बिजली बिल शून्य, बचत दोगुनी

Chhattisgarh: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गांवों को फायदा पहुंच रहा है। दुर्ग के मोहलई गांव के रहने वाले हरिहर प्रसाद देवांगन इसका सशक्त उदाहरण हैं। सौर ऊर्जा हरिहर के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुई। उन्होंने इस योजना के तहत अपने घर की छत पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगवाया। अत्याधुनिक पैनलों से पैदा होने वाली स्वच्छ बिजली ने उनके घर की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बिजली बिल का बोझ भी कम किया।

रायपुर से सटे कुंडा गांव के पुनाराम वर्मा और धनसुली के आशीष शर्मा ने भी सरकारी योजना का लाभ उठाते हुए सोलर पैनल लगवाए। जिससे उनके बिजली का बिल शून्य हो गया। साथ ही इस योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी से इन्हें डबल फायदा हुआ।

योजना की प्रक्रिया भी बेहद सरल है। उपभोक्ता वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद अधिकृत वेंडर सोलर पैनल लगाता है और वेरिफिकेशन के बाद सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। यह योजना छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित कर रही है, और हर घर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।