Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में सीबीआई ने की छापेमारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में बुधवार को सीबीआई ने छापेमारी की है। प्रदेश में लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) फर्जीवाड़ा केस में सीबीआई ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी समेत कई जिलों में छापेमारी की है।

यह छापेमारी सीजीपीएससी के आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप पर की गई है। सीबीआई की टीम ने राजभवन के पूर्व सचिव अमृत खलको के रायपुर स्वर्णभूमि स्थित आवास पर छापेमारी की है। उसके बेटे-बेटियों का भी राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2021 में चयन हुआ था। आरोप के अनुसार सीबिआई की वहां भी जांच के लिए पहुंची थी।