Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

झारखंड में बड़ा रेलवे हादसा, छत्तीसगढ़ की कई ट्रेनें हुई प्रभावित

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां झारखंड राज्य में हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस का बड़ा ट्रेन हादसा हो जाने की कारण प्रदेश की कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। हादसे में दो लोगों की मौत और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए है। 

हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस के पहिए झारखंड के चक्रधरपुर स्टेशन के पास अचानक पटरी से उतर गई। इस हादसे में ट्रेन के 8 डब्बे पटरी से उतर गए। B4 समेत तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। हादसे में कई यात्रियों को बुरी तरह चोट लगी है वहीं मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग भी बाधित हो गया है। हादसे के बाद प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग के ट्रेनों को रोक दिया गया है। हादसे के कारण आज दिन भर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।