Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

भालू ने ग्रामीणों पर किया जानेलवा हमला, एक की मौत

मरवाही वन परिक्षेत्र के बदरौड़ी गांव के पास जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल संतराम और घासीराम को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है। तीन ग्रामीण, श्याम लाल, संतराम, और घासीराम, रविवार सुबह हरेली त्यौहार के लिए लकड़ी लेने जंगल गए थे। सुबह जैसे ही वे जंगल पहुंचे, भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ग्रामीणों को देखकर आक्रोशित हो गया और सीधे उनके सिर पर हमला कर दिया।

भालू के हमले में ग्रामीणों को आंख, सिर और जांघ में गंभीर चोटें आईं। इस हमले से श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संतराम और घासीराम को मरवाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल, संतराम और घासीराम की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस दुखद घटना ने स्थानीय समुदाय में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वन परिक्षेत्र में भालू के हमलों से सुरक्षा के उपाय करने पर विचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।