Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

आइडीबीआइ बैंक में 2100 पदों के लिए आवेदन शुरु, ये रहा लिंक

बैंक में सरकारी नौकरी ने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। आइडीबीआइ बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ और एग्जीक्यूटिव (सेल्स एण्ड ऑपरेशंस) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक द्वारा मंगलवार, 21 नवंबर 2023 को जारी विज्ञापन के अनुसार जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 800 पदों और एग्जीक्यूटिव के 1300 पदों समेत कुल 2100 पदों पर भर्ती की जानी है।

आइडीबीआइ बैंक द्वारा निकाली गई 2100 पदों की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, idbibank.in पर विजिट करें और फिर करियर सेक्शन में जाएं। यहां पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से कैंडिडेट्स अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं।