Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

पीजीसीआईएल में जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी के पदों पर आवेदन शुरू

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की ओर से जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी के 203 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटीकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे तुरंत ही पीजीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.powergrid.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2023 तक भरा जा सकता है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बार निर्धारित की गई योग्यता की जांच अवश्य कर लें।