Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

एयरपोर्ट अर्थारिटी ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली वैकेंसी, पढ़ें अपडेट

एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया ने ग्रेजुएट्स के लिए बंपर भर्ती निकाली है। साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स और मैथ्स के साथ तीन साल की पूर्णकालिक नियमित स्नातक की डिग्री (बीएससी) या फिर किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित स्नातक की डिग्री (फिजिक्स और मैथ्स में बतौर एक सेमेस्टर) वालों के लिए AAI की ओर से एयर ट्रैफिक कंट्रोल में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर हाल ही में भर्ती निकाली गई थी। फिलहाल इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को www. aai. aero/ en/careers/recruitment पर जाकर अप्लाई करना होगा। 

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 496 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने के लिए केवल आज तक का मौका है। आज, 30 नवंबर, 2023 बीतने के बाद इस आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए फौरन आवेदन कर दें।