Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

रायगढ़ में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 20 लोगों की घायल

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 20 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, पिकअप सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना से सारंगढ़ की ओर आ रही थी। पिकअप की तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई। 

इस दौरान मौके पर एक की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। इनमें से कई लोगों को रायगढ़ के अस्पताल रिफर किया गया है। 

बता दें कि पिकअप में मजदूरों सवार थे। यह हादसा बरमकेला क्षेत्र के जंगल रोड पर हुआ है। पिकअप में खैरझीटी गांव के मजदूर सवार थे, जो सारंगढ़ जा रहे थे। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। इस हादसे से एक की मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।