Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

एम्स नागपुर ने एसोसिएट, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती

एम्स नागपुर ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की ओर से जारी फिलहाल इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आगामी 18 नवंबर, 20123 को इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी। 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिना देरी किए गए अप्लाई कर दें। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, फैकल्टी के कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 20 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 70 असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।