Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

हिटमैन ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, शतक के बाद पत्नी हुई भावुक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थी। रोहित पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे थे जिससे वनडे विश्व कप 2027 को लेकर उनका दावा कमजोर नजर आ रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जब रोहित बल्लेबाजी के लिए उतरे तो शुभमन गिल के साथ उन्होंने धीमी शुरुआत की। लेकिन क्रीज पर टिकने के बाद वह पुरानी लय में नजर आए और उनके बल्ले से शानदार शतक निकला।

आलोचकों को जवाब-

पिछले कुछ दिनों से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा उनके भविष्य को लेकर हो रही थी। लगातार कम स्कोर और मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा कि यह लॉर्ड्स उनका आखिरी वनडे मैच हो सकता है, इसने 39 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी के करियर को लेकर एक नई बहस छेड़ दी थी।

लेकिन क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित ने जुबान से नहीं, बल्कि अपने बल्ले से जवाब दिया। उन्होंने एक ऐसी जुझारू पारी खेली जिसने एकतरफा दिख रहे मैच में भारत को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया और दुनिया को याद दिलाया कि वे क्यों देश के सबसे बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों में से एक हैं।

जीत के लिए मिले 388 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जब रोहित ने अपना शतक पूरा किया, तो उनके चेहरे पर कोई आक्रामक जश्न नहीं था, उन्होंने न तो हवा में हेलमेट उछाला और ना ही आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने बेहद सादगी से अपना बल्ला उठाया, लॉर्ड्स के हर कोने से गूंजती तालियों का शालीनता से जवाब दिया और फिर से अपनी क्रीज पर मुस्तैद हो गए। शतक का यह जश्न महज कुछ सेकेंड का था, जो उनकी मानसिक स्थिति को साफ बयां कर रहा था।

रोहित के इस शतक पर लॉर्ड्स का मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारतीय ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी ने खड़े होकर इस ऐतिहासिक पारी की सराहना की। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बालकनी से तालियां बजाकर कप्तान का हौसला बढ़ाया, ड्स पर मौजूद उनकी पत्नी रितिका भावुक हो गईं। रितिका अपने आंसूओं को नहीं रोक सकीं। रितिका की आंखों से निकले ये आंसू खुशी और राहत के थे जिसने करोड़ों फैंस को भावुक कर दिया।