Breaking News

PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |   फोन टैपिंग केस: SIT ने BRS नेता रामा राव को 23 JAN को पेश होने के लिए नोटिस भेजा     |   भाजपाइयों का ‘सनातन के समापन’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा, अखिलेश यादव का X पोस्ट     |  

इंग्लैंड में इतिहास रचने के करीब यशस्वी जायसवाल

भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में अगर वे 11 छक्के और लगा देते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 46 पारियों में यह कारनामा किया था। यशस्वी जायसवाल अब तक 36 पारियों में 39 छक्के जड़ चुके हैं और उनके पास अभी 9 पारियां बाकी हैं।

23 साल के यशस्वी ने अब तक 19 टेस्ट मैचों में 1798 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल हैं। उनका औसत करीब 53 का है। साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 714 रन और 26 छक्के लगाए थे। अगर इंग्लैंड में भी उन्होंने ऐसा प्रदर्शन दोहराया, तो वे वर्ल्ड क्रिकेट में नया इतिहास रच सकते हैं।