Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

IPL में कौन सी टीम तय करेगी प्लेऑफ का सफर, किसकी बढ़ रही मुश्किल?

आईपीएल का 17वां सीजन अब अपने पूरे रंग में आ चुका है, कई बड़े रिकॉर्ड बने और कई ध्वस्त हो गए। तो वहीं अभी ये कहना थोड़ा जल्दी होगा कि कौन सी टीमें प्लेऑफ का सफर तय करेगीं, लेकिन अभी तक के प्रदर्शन के लिहाज से ये चार टीमों में टॉप 4 की जंग हो सकती है। बता दें KKR और राजस्थान का प्लेयर्स कॉम्बिनेशन लाजवाब नजर आ रहा है। एक तरफ राजस्थान 4 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर टॉप पर विराजमान है। ।वहीं KKR अपने तीनों जीतकर पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।  

केएल राहुल की कप्तानी में टीम उसके बाद जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। चौथे स्थान के लिए फिलहाल CSK और SRH का टीम कॉम्बिनेशन एक जैसा दिखाई दे रहा है. दोनों टीमों के पास फॉर्म में चल रहे गेंदबाज और बल्लेबाज भी हैं, इसलिए टॉप-4 में जाने के लिए चेन्नई और हैदराबाद के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

बाकी की टीमों की मुश्किलों बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, चाहे वह मुंबई हो या आऱसीबी, गुजरात ही क्यों, इन सभी टीमों को कुछ कमाल का करके दिखाना होगा, तभी इनकी राह आगे के लिए आसान होगी।