Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

भारत के खिलाफ ऑस्‍ट्रेलिया से क्‍या हुई गलती, कप्‍तान पैट कमिंस ने क्या कहा

ऑस्‍ट्रेलिया का वर्ल्‍ड कप 2023 में अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही। पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में भारत के हाथों 52 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ करारी शिकस्‍त झेलने के बाद अपनी टीम की सबसे बड़ी गलती का खुलासा किया। कमिंस ने कहा कि उनकी टीम अगर 50 रन और बनाती तो मैच का नतीजा उनके पक्ष में निकल सकता था।

कमिंस ने कहा- हमने 50 रन कम बनाए। 200 रन के लक्ष्‍य की रक्षा करना मुश्किथा था। यहां बल्‍लेबाजी करना आसान नहीं था। भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण शानदार था। स्पिनर्स का सामना करना मुश्किल था। यह इस तरह की पिच थी, जहां आपको क्रीज पर जमना जरूरी था। विराट कोहली के कैच छूटने की घटना को मैं भूल चुका हूं। यह सही नहीं था क्‍योंकि उनकी क्षमता से हर कोई वाकिफ है। भारत के 10 रन पर अगर चार विकेट गिर जाते तो शानदार होता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जोश हेजलवुड हमेशा अपनी गेंदों से सवाल करते हैं। हमें अपनी टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करनी होगी। निश्चित ही यह मुश्किल पिच थी। मगर यह 9 में से सिर्फ एक मैच था। हम इस हार के बारे में ज्‍यादा नहीं सोचेंगे। हमें इस हार का कोई मलाल नहीं।