Breaking News

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |   प्रयागराज में ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू     |  

T20 WC: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 13 रन से हराया, सुपर 8 में जगह पक्की

WI vs NZ: वेस्टइंडीज ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में न्यूजीलैंड को 13 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है। मेजबान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 136 रन पर आउट हो गई। वेस्ट इंडीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 39 बॉल पर नाबाद 68 रन और निकोलस पूरन ने 17 रन बनाए।

कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 40, और फिन एलन ने 26 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए अल्जारी जोसफ ने 19 रन देकर चार विकेट लिए। इस हार के बाद न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।