Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

Virat Kohli retires : क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर आई है, दरअसल विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।  कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। कोहली के संन्यास के साथ ही एक महान युग का अंत हो गया है। किंग कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।"

कोहली ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं, जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह सही लगता है, मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है। 

विराट कोहली का शानदार रहा है टेस्ट करियर
उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं उन्होंने 30 शतक भी लगाए हैं। विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत हासिल की है। विराट कोहली ने 2016-2019 के दौरान टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 43 टेस्ट मैचों में 66.79 की औसत से 4,208 रन बनाए उन्होंने 69 पारियों में 16 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। इससे वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए।