Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

IPL 2025: ऑरेंज कप पर अब विराट कोहली का कब्जा, CSK के खिलाफ खेली 62 रनों की पारी

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल कर ली है।

इस लीग में कोहली के अब 505 रन हो गए हैं, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन उनसे सिर्फ एक रन पीछे हैं। सीएसके के खिलाफ कोहली ने सिर्फ 33 गेंदों में 62 रनों की पारी खेलकर इस सीजन में अपने 500 रन पूरे किए। इससे पहले भी कोहली ये कारनाम सात बार कर चुके हैं।

36 साल के कोहली टी20 में किसी टीम के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने खलील अहमद की शॉर्ट बॉल पर 85 मीटर का छक्का लगाकर ये कामयाबी हासिल की।