Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

WPL 2026: मुंबई की जी कमलिनी सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर, वैष्णवी शर्मा टीम में शामिल

WPL 2026: भारतीय स्पिनर वैष्णवी शर्मा को मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के शेष मैचों के लिए चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमलिनी की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया।

कमलिनी ने डब्ल्यूपीएल के इस सत्र में पांच मैचों में से चार में पारी की शुरुआत की जिसमें उन्होंने 97.40 के स्ट्राइक रेट से केवल 75 रन बनाए। डब्ल्यूपीएल ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वैष्णवी शर्मा 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस में शामिल होंगी।’’ वैष्णवी 2025 में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम की सदस्य थीं।

उन्होंने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसे भारत ने 5-0 से जीता था। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से अच्छा प्रभाव डाला और पांच विकेट लिए।