Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

UP: वाराणसी का मल्टी स्पोर्ट स्टेडियम तैयार, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को तीसरे कार्यकाल में दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने वाले हैं।
वाराणसी के सिगरा में डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम अब उद्घाटन के लिए तैयार है। ये 15 एकड़ में फैला हुआ है और उम्मीद है कि इस महीने काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। ये स्टेडियम वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी से लैस है।

स्टेडियम में इंटरनेशनल लेवल का स्विमिंग पूल है। इनडोर गेम खेलने के लिए हॉल बनाया गया है। इसमें तीन हजार लोगों के बैठने की कैपेसिटी भी है। कॉम्प्लेक्स के अंदर शूटिंग रेंज भी बनाई गई है। खिलाड़ियों और कोचों दोनों के लिए हॉस्टल बनाए गए हैं। प्रैक्टिस लेवल का क्रिकेट ग्राउंड, बास्केटबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट और फुटबॉल ग्राउंड भी है