Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा ले रहीं दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों का पीछा करने और उनमें से एक के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह खजराना रोड इलाके में हुई थी। दोनों खिलाड़ी अपने होटल से पैदल पास के एक कैफे जा रही थीं, तभी एक बाइक सवार युवक उनका पीछा करने लगा।

सब-इंस्पेक्टर निधि रघुवंशी ने बताया कि आरोपी ने एक खिलाड़ी को गलत तरीके से छुआ और वहां से भाग गया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने अपने टीम सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क किया। उन्होंने तुरंत स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय कर गाड़ी भेजी।

सूचना मिलने पर एसीपी हिमानी मिश्रा मौके पर पहुंचीं, खिलाड़ियों के बयान दर्ज किए और एमआईजी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की मर्यादा भंग करने के लिए बल प्रयोग) और धारा 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक राहगीर ने आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर लिया था, जिसकी मदद से आरोपी अकील खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, खान के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच जारी है।