Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

KKR VS RR के बीच कड़ी टक्कर, कैसी होगी प्लेइंग 11?

आज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होगी। दोनों टीमें इडेन गार्डेन्स कोलकाता में भिड़ेंगी। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स के 6 मैचों में 10 प्वॉइंट्स हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के 5 मैचों में 8 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन इस टीम का नेट रन रेट शानदार है। लिहाजा, अगर श्रेयस अय्यर की टीम राजस्थान रॉयल्स को हराने में कामयाब रहती है तो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा