Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

एशिया कप से पहले तिरुमला मंदिर पहुंचे तिलक वर्मा, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Andhra Pradesh: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मंगलवार को तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में उन्‍होंने एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए पहले पूजा-अर्चना की। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जो आठ सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में खेलेगी।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।