Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

भारतीय एक्ट्रेसेस पर फिदा हो गए थे, पाकिस्तान के ये खिलाड़ी

ये इश्क कोई सरहद न माने, इसी तरह की कहानी रही कुछ पाकिस्तान क्रिकेटरों की, जिनका दिल भारतीय अभिनेत्रियों पर आ   अटका था। जिनमें कुछ का तो घर बस गया, लेकिन कुछ का प्यार अधूरा ही रह गया। 
ये हैं उन खिलाड़ियों के नाम, मोहसिन खान, वसीम अकरम, शोएब अख्तर, अब्दुल रज्जाक, इमरान खान। बात करें तो मोहसिन खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय से 1983 में शादी की थी, लेकिन 1990 में दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि, वसीम  अकरम और अभिनेत्री सुष्मिता सेन के प्यार के चर्चे भी खूब सुनाई दिए। लेकिन दोनों का रिश्ता कथित तौर पर 6 महीने तक ही चला। 

रावल पिंडी एक्सप्रेस कहे जाने वाले शोएब अख्तर तो भारतीय अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को किडनैप करना चाहते थे, इस बात को एक बार उन्होंने खुद स्वीकारा था। इसी तरह ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) की अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रही। तो वहीं इमरान खान और जीनत अमान की लव स्टोरी भी खूब  चर्चा में रही। बता दें कि माना जाता है कि दोनों ने कुछ टाइम तक डेट किया, फिर दोनों की राहें जुदा हो गईं।