Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

T20 WC 2024: फाइनल के लिए बारबाडोस पहुंची टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला

IND vs SA Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में शानिवार को खेला जाएगा। भारत अपने दूसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगा।

वहीं पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका टीम पहुंची है। भारत ने गुरुवार को गुयाना के जॉर्जटाउन में 2022 के चैंपियन इंग्लैंड को प्रोविडेंस स्टेडियम पर 68 रनों की शानदार जीत हासिल की और फाइनल में पहुंच गया।

दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी त्रिनिदाद और टोबैगो में पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान पर नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था और अब वे अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप चाहता है।