Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

टीम इंडिया का जोरदार स्वागत, मुबंई में 'विजय रथ' बस भीड़ में फंसी

मुंबई: दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाने के बाद टीम इंडिया का अपने देश भारत में जोरदार स्वागत किया गया. टीम इंडिया आज सुबह 6:09 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची. एयरपोर्ट से टीम इंडिया सीधे होटल पहुंची. इसके बाद टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची.

अब जश्न का अगला कार्यक्रम मुंबई में होने जा रहा है. जहां भारतीय टीम खुली बस में सवार होकर विजय जुलूस निकालेगी. वानखेड़े स्टेडियम में भारी बारिश हो रही हैं. भारी बारिश में भी भारतीय टीम के स्वागत के लिए मरीन ड्राइव पर जनसैलाब उमड़ा हैं.

टीम इंडिया की फ्लाइट मुंबई लैंड कर चुकी है. टीम इंडिया की 'विजय रथ' बस भीड़ में फंस गई. टी20 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया की 'विजय रथ' बस भीड़ में फंस गई। पुलिस कर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर किया और बस को मरीन ड्राइव तक पहुंचने के लिए रास्ता दिया।