Breaking News

मिडिल ईस्ट जंग का सिविल एविएशन सेक्टर पर असर, 1 अप्रैल से बढ़ सकता है हवाई किराया     |   एक दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी     |   हिंद महासागर में UK-US डिएगो गार्सिया बेस पर ईरान के मिसाइल अटैक की ब्रिटेन ने की निंदा     |   चुनाव के बाद गैस-तेल के दाम बढ़ेंगे, MSME पर चोट पहुंचेगी: राहुल गांधी     |   इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा- आने वाले हफ्ते में ईरान के खिलाफ तेज होंगे हमले     |  

IND vs IRE: टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा तय, 26 और 28 जून को होंगे T20 मुकाबले

IND vs IRE: मौजूदा विश्व चैंपियन भारत 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलेगा। बीसीसीआई ने शनिवार को ये जानकारी दी। दोनों मैच बेलफास्ट में होंगे जहां भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार खेलेगी।

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने एक बयान में कहा,‘‘टीम इंडिया दो मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए जून 2026 में आयरलैंड जाएगी।’’ उन्होंने कहा,‘‘पिछले आठ साल में भारतीय टीम ने तीन बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है । बेलफास्ट में भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार खेलेगी।’’

इससे दो दिन पहले आयरलैंड के हाई परफार्मेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने इसकी पुष्टि की थी। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के बाद इंग्लैंड में एक से 19 जुलाई तक पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी।