Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

T20 World Cup 2024: अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर किया बड़ा उलटफेर

T20 World Cup 2024: बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम अमेरिका के खिलाफ हार गई. अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में 5 रनों से हराया. इस हार के बाद पाकिस्तान की खूब फजीहत हो रही है. दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाया.

जिसके जवाब में अमेरिका ने भी 20 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बनाए. इस तरह मैच टाई रहा. जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ. अमेरिका ने सुपर ओवर में बाजी मार ली. बहरहाल, हम नजर डालेंगे उन 3 खिलाड़ियों पर जिनकी बदौलत अमेरिका ने पाकिस्तान को धूल चटा दी.