Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

BCCI ने की भारतीय टीम की सराहना, कहा- ये जीत विश्व क्रिकेट में निरंतर दबदबे का सशक्त प्रमाण

T20 World Cup 2026: बीसीसीआई ने भारत की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप जीत की तारीफ की। साथ ही ये भी कहा कि ये जीत देश की क्रिकेट प्रतिभाओं को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए बोर्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत टी20 टूर्नामेंट में खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बन गई, साथ ही तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि यह जीत विश्व क्रिकेट में भारत के निरंतर दबदबे का सशक्त प्रमाण है। टीम को बधाई देते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, "आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतना पूरे देश के लिए अपार गर्व का क्षण है। खिताब का बचाव करना और घरेलू मैदान पर ये उपलब्धि हासिल करना इसे और भी खास बनाता है।"

उन्होंने कहा, "सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेला। मैं इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए टीम के हर सदस्य, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई देता हूं।"

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "भारतीय क्रिकेट इस समय अपने सुनहरे दौर में है। भारत ने दो प्रमुख आईसीसी आयोजनों - पिछले साल आईसीसी महिला विश्व कप और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप- की मेजबानी की और दोनों में चैंपियन बनना वाकई काबिले तारीफ है।"