Breaking News

सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पेंशन लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ भेजे     |   UP: ‘लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया’, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ     |   इंग्लैंड से हार के बाद BCCI खिलाड़ियों-कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा     |   दिल की बीमारियों के बाद कैंसर बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी: WHO     |  

IPL 2025: कोहली पर निगाहें, RCB बल्लेबाज फिर से शुरू होने पर खास प्रदर्शन के लिए तैयार

हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से स्थगित हुआ आईपीएल, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले के साथ फिर शुरू होगा। इस मुकाबले में सबकी नजरें टेस्ट क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने वाले विराट कोहली पर होंगी। मैदान पर सबसे ज्यादा समर्थन कोहली के लिए होगा, जिन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

आरसीबी के निदेशक मो बोबाट ने शुक्रवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ने विराट कोहली की क्षमता को कम नहीं किया है, बल्कि स्टार बल्लेबाज आईपीएल के इस संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ क्या हासिल कर सकते हैं, इस पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

हालांकि, कोहली को अपने अंदर की आग भड़काने के लिए किसी बाहरी प्रेरणा की जरूरत नहीं है और निश्चित तौर पर 36 साल का ये खिलाड़ी कुछ दमदार पारियां खेलने के लिए उत्सुक होगा। शायद ये उनके टेस्ट करियर के अचानक खत्म होने के बाद उनका एक मौन जवाब हो। नाइट राइडर्स, जो अपनी समस्याओं से जूझ रही है, शायद वो टीम है जिसकी कोहली को अपनी निराशा निकालने के लिए जरूरत है, अगर सच में कोई निराशा हो तो।