Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

स्मृति मंधाना जल्द लेंगी सात फेरे, पलाश मुच्छल से होंगी शादी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर और हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन बनी स्मृति मंधाना अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। स्मृति 23 नवंबर को अपने बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. लंबे समय से दोनों का रिश्ता सुर्खियों में था और अब यह रिश्ता शादी के बंधन में बदलने वाला है. स्मृति पिछले छह साल से पलाश के साथ रिलेशनशिप में है. दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा भारतीय महिला टीम में अभी किसा भी  खिलाड़ी की शादी नही हुई है. ऐसे में स्मृति मंधाना टीम में शादी करने वाली पहली प्लेयर बनने जा रही हैं. स्मृति ने हाल ही में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. वह टूर्नामेंट की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही. बतौर ओपनर उन्होंने कई बार टीम को एक मजबूत शुरूआत दी, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही.