Breaking News

अलीगंज अग्निकांड: 87 दिन बाद पुलिस ने दाखिल की 500+ पन्नों की चार्जशीट     |   2017 से पहले भर्ती में भेदभाव था, अब प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी: CM योगी     |   एशियन गेम्स: भारत को शूटिंग में मिला दूसरा सिल्वर, इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में किया कमाल     |   एटा-कासगंज में सपा ने भंग की जिला इकाइयां, जिलाध्यक्ष भी हटाए     |   गाजियाबाद: फर्नीचर शोरूम-गोदाम में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियां मौके पर     |  

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया। मंधाना महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सुजी बेट्स के 4,758 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारतीय बल्लेबाज के नाम अब T20 इंटरनेशनल में 4,765 रन हो गए हैं। सुजी बेट्स ने 186 मैचों में 4,758 रन बनाए हैं।

महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

स्मृति मंधाना 4,765 रनों के साथ महिला T20I बल्लेबाजी सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सूची में सुजी बेट्स 4,758 रन के साथ दूसरे और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 4,287 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 4,282 रन के साथ चौथे, जबकि न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन 3,817 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ 19 गेंदों में 37 रन

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा महिला क्रिकेट सेमीफाइनल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। मंधाना ने इस मुकाबले में तेजतर्रार पारी खेलते हुए 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर 72 रनों की ओपनिंग साझेदारी भी की। हालांकि, इसके बाद मंधाना आउट हो गईं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अब तक 10,964 रन बनाए हैं। महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जेन ब्रिटिन (1,935 रन) के नाम है, जबकि महिला वनडे क्रिकेट में मिताली राज 7,805 रन के साथ शीर्ष पर हैं। एशियाई खेलों के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले की विजेता टीम स्वर्ण पदक के लिए श्रीलंका से भिड़ेगी। मंधाना की यह उपलब्धि भारतीय टीम के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के अभियान के बीच एक और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बन गई है।