Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बरसा स्मृति मंधाना का बल्ला, ठोका दूसरा सबसे तेज शतक

IND w vs AUS w: भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बुधवार को चंडीगढ़ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 77 गेंदों में शतक जड़कर किसी भारतीय महिला द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इस बाएं हाथ की बल्लेबाज के नाम पहले से ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड था। अब उन्होंने दूसरे स्थान पर भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। मंधाना से पहले ये खिताब नेट साइवर (79 गेंदों में) के नाम था।

स्मृति मंधाना ने केवल 77 गेंदों में मिड-ऑफ पर एक लंबा छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया, जिससे ये वनडे में किसी भारतीय महिला द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक बन गया। इससे पहले उन्होंने इसी साल जनवरी में राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ 70 गेंदों में शतक बनाया था।