Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में नहीं बोल रहा शुभमन गिल का बल्ला, कट सकता है टीम इंडिया से पत्ता!

टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल के हालिया प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को एक बार फिर से उनका विकल्प तलाशने पर मजबूर कर दिया है। पिछली सात पारियों में गिल को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। अच्छी शुरुआत के बावजूद उसे बड़े स्कोर में बदलने में कामयाब नहीं हुए। 

पिछले साल गिल ने छह टेस्ट मैचों में केवल 258 रन बनाए। इसमें केवल एक शतक शामिल था जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव ने भी गिल की समस्याओं को बढ़ा दिया है।

शुभमन गिल बहुत टेलेंटेड बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी की तकनीक और शॉट सलेक्शन बेहद खास है लेकिन ज्यादातर मौकों पर वे अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना पाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में वे जीरो पर आउट हो गए थे। 

पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव की बात चल रही है। बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन उन पर भारी पड़ सकता है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।