Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |  

T20 WC 2026: भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान और रिंकू को मिली जगह

T20 WC 2026: राष्ट्रीय चयन समिति ने नाम और बड़े चेहरे के बजाय मौजूदा फॉर्म को तरजीह देते हुए रन बनाने के लिए जूझ रहे स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी।

ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की भी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने संजू सैमसन के बाद दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा की जगह ली है। एशिया कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह ने जितेश शर्मा की जगह फिनिशर के तौर पर टीम में वापसी की है। वहीं ईशान किशन दूसरे विकेटकीपर होने के अलावा रिजर्व ओपनर भी होंगे।