Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

मयंक यादव पर शेन वॉटसन का हैरानी वाला बयान

आईपीएल 2024 में जलवा  बिखेरने वाले मयंक यादव को हर कोई अपनी अपनी राय वयक्त कर रहा है। तो वहीं शेन वॉटनस ने बिल्कुल अलग राय दे डाली। बता दें कि अपनी तेज रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक ने बड़े- बड़े बल्लेबोजों के होश उड़ा रखे हैं। तो वहीं कई दिग्गज  उनकी तारीफ भी कर चुके हैं। कई ने  उनके इंडिया खेलने  की भी बात कह दी है। हालांकि, इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज  ऑलराउंडर शेन वॉटसन की बिल्कुल अलग राय है। 

वॉटसन ने कहा, "निश्चित रूप से मयंक यादव के बारे में काफी चर्चा हो रही है, जिनकी रफ्तार विश्व स्तरीय है और उन्होंने विश्व स्तरीय कौशल भी दिखाया है। लखनऊ सुपर जायंट्स लकी है कि उनके पास ऐसा खिलाड़ी है। बड़े मंच पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ प्रदर्शन करना और उन पर दबदबा बनाना बहुत खास है। बेशक उन्होंने मयंक की तारीफ की लेकिन अभी उन्हें टेस्ट में खेलने को लेकर  गलत करार दिया। कहा कि, मुझे लगता है कि इस समय उसे टेस्ट क्रिकेट में खिलाना बिलकुल भी समझदारी नहीं होगी।"