Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

केकेआर के सहायक कोच बने शेन वॉटसन, बोले- काम करने के लिए उत्सुक हूं

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुरुवार को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2026 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपना सहायक कोच नियुक्त किया। वॉटसन ने 59 टेस्ट, 190 एकदिवसीय और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें उन्होंने 10,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और सभी प्रारूपों में 280 से अधिक विकेट लिए।

वॉटसन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं कोलकाता को एक और खिताब दिलाने के लिए कोचिंग समूह और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’’ वॉटसन ऑस्ट्रेलिया की 2007 और 2015 में विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे। वह एक खिलाड़ी के रूप में 2008 से 2020 तक आईपीएल से भी जुड़े रहे।

उन्होंने आईपीएल में 145 मैच खेले। वे राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की चैंपियन टीमों का हिस्सा भी रहे। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, ‘‘शेन वॉटसन का केकेआर परिवार में स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। एक खिलाड़ी और कोच के रूप में उनका अनुभव हमारी टीम की संस्कृति और तैयारी में बहुत योगदान देगा।’’