Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट पर बारिश का साया, टीम इंडिया ने रद्द किया प्रैक्टिस सेशन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है। लेकिन मुकाबले से पहले बारिश के बादल छाए हुए हैं। दरअसल, बेंगलुरू में लगातार हो रही बारिश एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टैस्ट मैच की तैयारियों में खलल डाल रही है।

बारिश की वजह से टीम इंडिया को अपना प्रैक्टिस सेशन भी रद्द करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान लगाया है कि मौसम का ये मिजाज अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा।

आईएमडी के अधिकारी ने कहा, "ये हालात अगले तीन से चार दिनों तक बने रहेंगे। जो मौसम वर्तमान में दक्षिण कर्नाटक को प्रभावित कर रहा है, अगले 24 घंटों के अंदर राज्य के उत्तरी हिस्सों के शुष्क इलाकों तक फैल जाएगा।