Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

सनथ जयसूर्या ने की अभिषेक शर्मा की सराहना, कहा- उनके पास अपना स्वाभाविक खेल खेलने का लाइसेंस है

Asia Cup 2025: श्रीलंका के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की निडर बल्लेबाजी की सराहना की है और टीम प्रबंधन को इस युवा खिलाड़ी को अपना स्वाभाविक खेल खेलने की अनुमति देने का श्रेय दिया है।

जयसूर्या का मानना ​​है कि इसी का परिणाम मौजूदा एशिया कप में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन देखने को मिले हैं। 25 वर्षीय भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिशेष एशिया कप में लगातार तीसरा अर्धशतक लगा चुके हैं।

मैच के बाद बातचीत के दौरान जब श्रीलंकाई दिग्गज से पूछा गया कि क्या उन्हें अभिषेक में युवा जयसूर्या की झलक दिखती है, तो उन्होंने कहा, "अभिषेक अपना स्वाभाविक खेल खेल रहे हैं और टीम प्रबंधन ने उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया है।"

जयसूर्या ने कहा कि भारतीय कोचों ने इस युवा खिलाड़ी का पूरा समर्थन किया है जिससे अभिषेक को शीर्ष क्रम में अपनी बल्लेबाजी क्षमता को निखारने में मदद मिली है।