Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

नवी मुंबई में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग शुरू, सचिन ने नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया

Maharashtra: दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शनिवार को एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के उद्घाटन मैच में श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ इंडिया लीजेंड्स की अगुवाई के लिए उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

तेंदुलकर की टीम में इरफान पठान, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल शर्मा और कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी हैं। 

सचिन उतने ही शानदार दिखे जितने अपने करियर के दौरान थे। सीधे बल्ले से खेलते हुए उन्होंने लगभग हर गेंद का क्लास के साथ सामना किया। उनकी बल्लेबाजी में वही पुरानी चतुराई देखने को मिली। किसी भी क्रिकेट प्रेमी के लिए इसे देखना सुखद होगा। 

आईएमएल टी20 2025 में छह टीमें शामिल हैं- भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका। प्रतियोगिता नवी मुंबई, वडोदरा और रायपुर में होगी। रायपुर में 16 मार्च को सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे।