Breaking News

जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में धक्का-मुक्की     |   एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज     |   केरल: भारी बारिश के चलते छह जिलों में रेड अलर्ट जारी     |   बंगाल रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर का ऐलान, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार     |   केरल: आज पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलपुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में बारिश का येलो अलर्ट     |  

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में जड़े सबसे अधिक छक्के, शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा

IND vs SA: भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के (352) लगाने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम इस श्रृंखला से पहले 349 छक्के थे। अफरीदी ने 1996 से 2015 के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में 398 मैचों में 351 छक्के लगाए थे।

रोहित ने पारी के 15वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर प्रेनेलन सुब्रयन की गेंद पर डीप मिडविकेट पर लगातार दो छक्के लगाकर अफरीदी की बराबरी की और फिर मार्को यानसन की गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर पुल करके अफरीदी के काफी कम पारियों में सर्वाधिक एकदिवसीय छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया।

रोहित ने 2007 में पदार्पण के बाद भारत के लिए 278 मैचों की 270वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया। वह वनडे करियर का 60 अर्धशतक पूरा करने के बाद यानसन की गेंद पर पगबाधा हुए। उन्होंने 50 गेंद में 57 रन की पारी के दौरान तीन छक्कों के अलावा पांच चौके जड़े। उन्होंने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 गेंद में 136 रन की साझेदारी के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।