IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के सोमवार को गुवाहाटी में खेले गए अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। अनुकूल मौसम का फायदा उठाते हुए रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रन पर ऑल आउट कर दिया।
बारिश के कारण पिच को थोड़ी देर के लिए ढक दिया गया था। रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जवाब में सीएसके की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। पिछले आईपीएल सीजन में रिकॉर्ड शतक लगाने के बाद से 15 साल के सूर्यवंशी ने जबरदस्त प्रगति की है। सीएसके के कमजोर गेंदबाजी के सामने उनकी प्रतिभा देखने को मिली।
जब सूर्यवंशी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल ने उन्हें स्ट्राइक वापस देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रॉयल्स ने 12 ओवर और एक गेंद में ही जीत हासिल कर ली। एक ओवर में जब सूर्यवंशी ने 18 रन बनाए, तभी मैच का रुख साफ हो गया था।
मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में 52 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को 12 ओवर और एक गेंद में ही लक्ष्य हासिल करने में मदद की। इससे पहले तेज गेंदबाजों नंद्रे बर्गर ने 27 रन देकर दो विकेट, जोफ्रा आर्चर ने 19 रन देकर दो विकेट और स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 18 रन देकर दो विकेट लिए और सीएसके को 127 रन पर ही ऑल आउट कर दिया।
सीएसके के लिए जेमी ओवरटन ने 36 गेंद में 43 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया।