Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

Irani Cup: मुंबई की कप्तानी करेंगे अजिंक्य रहाणे, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

अजिंक्य रहाणे लखनऊ में शेष भारत के खिलाफ आगामी ईरानी कप मैच में रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई की अगुवाई करेंगे जबकि सर्जरी से उबरने के बाद हरफनमौला शारदुल ठाकुर इस मुकाबले से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी करेंगे। इस मैच में मुंबई की टीम को श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, शम्स मुलानी और तनुश कोटियान समेत सभी ट़ॉप खिलाड़ियों की सेवाएं मिलनी लगभग तय है। 

ईरानी कप एक अक्टूबर से खेला जाएगा और भारतीय टीम में शामिल सरफराज खान के इस मैच में भागाीदारी को लेकर चीजें अभी साफ नहीं है। भारतीय टीम 27 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। मुंबई की टीम की घोषणा कल होगी। 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘देखिए, सरफराज टीम में मध्यक्रम के एकमात्र विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। ध्रुव जुरेल कीपर-बल्लेबाज हैं और अक्षर पटेल एक ऑलराउंडर हैं। अगर कोई बल्लेबाज चोटिल हो गया तो क्या होगा? ईरानी कप एक अक्टूबर से शुरू होगा और भारतीय टीम का मैच अगर जल्दी खत्म हो जाए तो सरफराज के लिए कानपुर से लखनऊ आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।